CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत - Balaji 36 News

CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत


बलरामपुर। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं कई लोग घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार एक ही कार पर सवार होकर कुछ लोग झारखंड के देवघर बाबा धाम जा रहे थे। इसी दौरान धनवार बोर्डर के करीब कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी, घटना में एक युवक ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतक वाड्रफनगर पुलिस चौकी सोनडीहा गांव के रहने वाले थे। घायलों को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में भर्ती कराया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *