दुर्ग, 09 सितम्बर 2026/ प्रदेश़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्व. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोक कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। राज्यपाल ने उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा स्व. डॉ. तीजन बाई ने अपनी विशिष्ट कापालिक शैली से ’पंडवानी’ को समूचे देश में और वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और वे हमेशा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में याद की जाएंगी। इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा विधायक श्री रिकेश सेन, पंडवानी गायिका पद्मश्री श्रीमती उषा बारले, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ःः000ःः