मानव सेवा का उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था का सम्मान हुआ


 

दुर्ग “दुर्ग जिले में मानव सेवा एवं गौ सेवा पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के सदस्यों का सम्मान किया गया,
भिलाई कला मंदिर सिविल सेंटर में मुद्रा वेलफेयर सोसाइटी एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स और दुर्ग पुलिस एवं साइबर पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 8 सितम्बर 2026 क *साइबर संरक्षणम् 2026* का आयोजन किया गया, जिसमें विगत 9 वर्ष 9 माह से बिना रुके, बिना किसी दिन नागा किए प्रतिदिन जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का कार्य कर रही जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग का सम्मान किया गया..
मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। यही काम आपको औरों से अलग रखता है। इससे आपको को जो संतुष्टि व प्यार मिलता है उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं। यही सोचकर ‘ये’ नि:स्वार्थ भाव से जन समर्पण सेवा संस्था के युवा सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। संस्था कई ऐसे सेवक हैं जो नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने में हमेशा आगे रहते हैं। इसके बदले उन्हें न तो किसी प्रकार के पारितोषिक की उम्मीद रहती और न ही किसी प्रकार की अन्य चाहत होती है।
हम अक्सर समाजसेवा की बात करते हैं। दूसरे को प्रेरित भी करते हैं। उनके सामने कुछ उदाहरण भी प्रस्तुत करते हैं ताकि लोग मिसाल के रूप में लें और नेक कार्य को आगे बढ़ाने में योगदान दें
ऐसा उदाहरण दुर्ग जिले की जन समर्पण सेवा संस्था हैं जिनके द्वारा किए जा रहे कार्य अनुकरणीय उदाहरण हैं। समाज की बेहतरी, दिनहीनों की मदद, जरूरतमंदों के लिए सहायता के रूप में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था के सदस्य वगत 9 वर्षों से दरिद्र नारायण की सेवा को ईश्वर सेवा मान रहा है, मानसिक रूप से कमजोर, विक्षिप्त की मदद, दिव्यांग जनोँ को उनकी जरूरत की सामग्री वितरण, गौ माता को रेडियम पट्टी लगाना, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए सकोरे, कोटना का वितरण करना, हर जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, साबुन, निरमा आदि का वितरण ऐसे सरहानीय एवं नेक कार्य संस्था के युवा सदस्य बिना रुके बिना किसी दिन नागा किये निरन्तर जारी रखे हुए है..
“संस्था द्वारा निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा के साथ साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित या दुर्घटना से गंभीर चोटे आने पर उपयोग की जाने वाली सामग्री मेडिकल पलंग व्हीलचेयर कम्मोट चेयर वाकर जैसी सामग्री भी संस्था के सदस्य सुजल शर्मा मोबाइल नंबर 9754656971 के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है

“जन समर्पण सेवा संस्था के सेवा कार्यों की प्रसंसा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में होती है इसी का नतीजा है कि लगातार पूरे प्रदेश के विभिन्न समाजों, संगठनों द्वारा संस्था का सम्मान किया जा रहा है,
सम्मान कार्यक्रम में श्री विजय अग्रवाल जी, (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) श्री शोभराज अग्रवाल जी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) डॉ. संकल्प राय जी (साइबर थाना प्रभारी दुर्ग) श्री अजय भसीन जी (प्रदेश महामंत्री चैंबर ऑफ़ कॉमर्स) श्री एन. के. बंछोर जी प्रेसिडेंट ओ.ए.बीएसपी, श्री परमिंदर सिंह जी पूर्व महासचिव, ओ.ए.बीएसपी, मुद्रा वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष : श्रीमती टीना सातपुते जी की उपस्थित थे जिनके हाथों *जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों का सम्मान किया गया..*
कार्यक्रम में योगेन्द्र शर्मा बंटी अध्यक्ष जन समर्पण सेवा संस्था राजेंद्र ताम्रकार सुजल शर्मा मृदुल गुप्ता शुभम सेन आशीष मेश्राम अर्जित शुक्ला अख्तर खान हरीश ढीमर संजय सेन अनस खान अंकेश पेशवानी हर्ष पाण्डेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे..


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *