भिलाई। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं दही हांडी प्रतियोगिता के चौथे वर्ष का भव्य आयोजन गायत्री पीठ के सामने, सेक्टर-6 भिलाई में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए।
सांसद विजय बघेल ने भगवान श्री कृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया। समिति की ओर से वेदांत वैष्णव, विनायक टंडन एवं लोकेश पाण्डेय ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सांसद विजय बघेल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान दही हांडी प्रतियोगिता के साथ आकर्षक झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और भक्ति से जुड़े कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर रितु राज वर्मा, वेदांत वैष्णव, संरक्षक लोकेश पाण्डेय, शत्रुघ्न ठाकुर, अजहर खान, जीत ठाकुर, विनायक टंडन, राज ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।