दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी द्वारा आम जनता, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के LPG उपभोक्ताओं की समस्या को गंभीरता से उठाते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के समक्ष रिफिल बुकिंग की अवधि को समान करने की मांग रखी गई थी। सांसद श्री विजय बघेल जी ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग अवधि में अंतर समाप्त कर सभी उपभोक्ताओं के लिए 25 दिन की समान व्यवस्था लागू की जाए।
विवरण है कि 10 अगस्त 2026 को विरेन्द्र साहू जी (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा भिलाई) एवं सविता साहू जी (जिनका खुद का गैस एजेंसी 11 वर्षो से संचालित है) ने इस विषय को सांसद जी को मानसून सत्र के दौरान नई दिल्ली आवास में मिल कर अवगत कराया एव अनुरोध किया की जनसुविधा में गैस बुकिंग संबंधी समस्या का निदान किया जाये।
सांसद जी देशभर के ग्रामीण क्षेत्रो के माताओं एवं बहनो के दूख-दर्द को समझते हुए, यह भी समक्षा की वर्तमान स्थिति सूखी लकड़ी भी ग्रामीण क्षेत्रो में मिलना मुश्किल होता है, जिससे भविष्य में पेड़ कटाई की समस्याओ को गंभीरता से लेते हुए 10 अगस्त 2026 को माननीय केन्द्रीय पेट्रेलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी को पत्र लिखा और उनसे मिलकर इस समस्या के निदान हेतु उनसे अनुरोध किया। माननीय मंत्री जी ने इस विषय में अमेरिका-ईरान युद्ध के वजह से आ रही दिक्कतो से हो रही किल्लत से अवगत कराया परन्तु माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष निवेदन कर इस गंभीर मुद्दे में जल्द निराकरण हेतु आश्वस्त किया।
दिनांक 11 अगस्त 2026 को इस संबंध में एलपीजी विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमती सुजाता जी से टेलीफोनिक चर्चा करके भी इस विषय को प्राथमिकता से लेने हेतु चर्चा किया गया साथ ही अवगत कराया गया कि संदर्भित विषय में माननीय मंत्री जी सत्र के दौरान चर्चा हुई है।
उनकी तरफ से भी विषय की गंभीरता को समझते हुए उक्त विषय को माननीय मंत्री जी के संज्ञान में लाने हेतु सकरात्मक पहल किया गया।
सांसद श्री विजय बघेल जी के इस जनहितकारी प्रयास के बाद अब केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में LPG रिफिल बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। इसके साथ ही अब देश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू LPG उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। पहले जहां शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के बाद अगला रिफिल बुक करने की व्यवस्था थी, वहीं अब पूरे देश में एक समान 25 दिन की व्यवस्था लागू हो गई है।
सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा कि LPG जैसी आवश्यक घरेलू सुविधा में ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं के बीच इस प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। ग्रामीण परिवारों को भी समय पर रसोई गैस उपलब्ध होना उनका अधिकार और आवश्यकता है। इसी भावना के साथ उन्होंने केंद्रीय स्तर पर इस विषय को उठाया था।
“जनता की समस्या को सरकार तक पहुंचाना और समाधान कराना ही हमारा संकल्प”
सांसद श्री विजय बघेल जी ने इस निर्णय पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निर्णय ले रही है। LPG रिफिल बुकिंग अवधि को पूरे देश में समान कर 25 दिन किया जाना आम उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की जनता सहित देशभर के LPG उपभोक्ताओं को इस निर्णय से सुविधा मिलेगी। जनहित के विषयों को संसद और संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाना तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने 7 सितंबर 2026 को तेल विपणन कंपनियों (IOCL, BPCL और HPCL) को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के समान LPG रिफिल बुकिंग अंतराल को तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।
इस निर्णय से सबसे ज्यादा राहत पूरे देश भर के हमारी माताओं एवं बहनो को मिला है, हर बार की तरह इस बार भी जनसुविधा को तत्काल संज्ञान में लिये जाने हेतु सांसद जी ने माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व माननीय मंत्री एवं केन्द्रीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।