मैत्री शैक्षणिक एवं साँस्कृतिक संघ ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित किया


 

मैत्री शैक्षणिक एवं साँस्कृतिक संघ द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर होटल २ मायरा इन में गरिमामय एवं आनंद के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारं संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरण एवं गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा और राधाकृष्णन जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया। इसके पश्चात सम्माननीय अतिथियों का पुष्प गुच्छों से स्वागत किया गया। सभी शिक्षकों का भी पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजन सुधाकरण जी ने स्वागत भाषण में जिसमें राधा कृष्ण जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

वि‌द्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी ने अपने भाषण में कहा शिक्षक कही भी रहे उन्हें अपनी गुणवत्ता को बनाए रखना चाहिए। शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए उनके मेहनत धैर्यता और कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि हर बच्चे की सफलता के पीछे उनकी मेहनत होती है। जो छात्रों के मनोबल को हमेशा बढ़ाते है। बच्चों की भावनात्मकता, निर्णायक क्षमता और विवेक जगाने में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक सफल इंसान बनाने की जगह एक अच्छा इंसान बनाना है।

प्रबंधक श्री सजीव सर ने राधा कृष्णन जी के विचारों की व्याख्या करते हुए व हा कि शिक्षक की जिम्मेदारी राष्ट्र के लिए एक जिम्मेदार नागरिक तैयार करना होता है। उन्होंने कहा कि एक सही उद्देश्य, प्रेरणा, एवं एक सही दिशा गुरु ही अपने शिष्य को देते है एवं शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।

प्रबंधक श्री साजन सर जी ने कहा कि नई तकनीकियों को आज के शिक्षकों ने अपनाया है। उन्होंने कहा है कि बच्चों को उनके अंकों से न आंका जाए, उन्हे प्रोत्साहित करके अच्छा इंसान बनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरण मैडम, प्रबंधक बंधु एस संजीव सर एवं एस साजन सर, विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी मैडम, उप प्राचार्या डॉ बीना सजीव, प्रधान अध्यापिका श्रीमती निशि साजन, मैत्री विद्या निकेतन पाटन की प्राचार्या अमली सुगथा मैडम, भिलाई मैत्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुरेखा पाटिल और विद्यालय तथा महाविद्यालय परिवार उपस्थित था ।

कार्यक्रम के अगले चरण में शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। गीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण बना दिया।

कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान एवं उल्लास से परिपूर्ण रहा। अंत में सभी अतिथियों, प्राचार्या एवं शिक्षकगणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम ने सभी के मन में शिक्षक दिवस की सुखद एवं अविस्मरणीय स्मृतियाँ अंकित कर दीं।

कार्यक्रम का समापन प्रीति भोज द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोनाक्षी चौबे और पूजा 11 वीं ने किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *