रायपुर -4 सितंबर 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू द्वारा दिनांक 4 सितंबर 2026 को बिलासपुर से दुर्ग सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन, दुर्ग और रायपुर स्टेशन के मेजर री -डेवलपमेंट विकासात्मक , निर्माणाधीन, इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण किया।
दुर्ग एवं रायपुर स्टेशनो के विभिन्न विकास एवं पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान प्रगति, निर्धारित समय-सीमा एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास से संबंधित मॉडल एवं ले-आउट प्लान का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को सभी कार्यों को निर्धारित मानकों एवं उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दुर्ग रेलवे स्टेशन के दोनों साइड चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों आर पी एफ बैरक, नए प्लेटफार्म, ओवरहेड टैंक, यात्री प्रतीक्षालय, पार्सल ऑफिस, स्टाफ क्वार्टर का ड्राइंग से अवलोकन कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया । अपर महाप्रबंधक ने कोचिंग डिपो दुर्ग भी का निरीक्षण किया।
रायपुर स्टेशन पर चल रहे स्टेशन री डेवलपमेंट के कार्य गुढ़ियारी एवं मुख्य प्रवेश साइड में चल रहे मेजर री -डेवलपमेंट कार्यों का निरीक्षण किया।
रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर वर्तमान में संचालित कार्यालय के शिफ्टिंग की व्यवस्था यात्री सुविधाओं को बनाए रखते हुए रेल परिचालन सुचारू रूप से चले यात्रियों को कोई परेशानी ना हो निर्माणाधीन कार्य भी सुचारू रूप से योजनाबद्ध हो यात्रियों को संरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध मिले।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी), प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, अपर मंडल रेल प्रबंधक, गति शक्ति यूनिट के अधिकारीगण सहित मुख्यालय एवं मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।