पंचशील पंजाबी एसोसिएशन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पंजाबी पैलेस, सेक्टर-5 भिलाई में आयोजित किया गया


पंचशील पंजाबी एसोसिएशन के संयोजक अजय भसीन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल जी का शाल-श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।भसीन जी ने अपने उदबोधन में समाज से आग्रह किया कि
“आइए, हम सभी एकजुट होकर सांसद महोदय को अपना समर्थन दें और जनहित के हर सकारात्मक प्रयास में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें।
सांसद विजय बघेल जी ने संस्था के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष कैलाश मल्होत्रा, महासचिव जितेन्द्र उपल, नरेश खोसला, राम ओबेराय,दीपक भाटिया,गुलशन अरोरा,अरुण ग्रोवर,उमेश ग्रोवर, महेंद्र मिनोचा,राकेश मल्होत्रा,भूषण अदलखा,नवीन कौरा,राकेश ढोढ़ी,प्रतीक चोपड़ा, अनुज नारद ,नयन गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *