बीएसपी क्रिकेट टीम के गठन हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन


छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए अंडर-19 (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम भी भाग ले रही है। भिलाई इस्पात संयंत्र की क्रिकेट टीम के गठन हेतु 30 अगस्त 2026 को बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में प्रातः 9 बजे से चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

अंडर-19 (बालक) वर्ग में भाग लेने के लिए प्रतिभागी का जन्म 01 सितंबर 2008 के बाद होना आवश्यक है।
अतः संयंत्रकर्मियों के पाल्य (बच्चे) तथा भिलाई परिधीय क्षेत्र के प्रतिभागी जो इस चयन स्पर्धा में भाग लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि पर बी.एस.पी. क्रिकेट ग्राउंड, सिविक सेंटर, भिलाई में प्रातः 8:30 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ। इस चयन स्पर्धा के प्रभारी उप महाप्रबंधक (क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) श्री राजेंद्र प्रसाद होंगे।
————————-


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *