वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा नहीं रहे


भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। जनहित के मुद्दों को सदैव मजबूती से उठाने वाले और जनता की आवाज बनकर निगम सदन में अपनी बात रखने वाले पार्षद का जाना भिलाई के लिए अपूरणीय क्षति है।

उनका संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण और बेबाक व्यक्तित्व सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *