कॉमर्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्था डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा 22 अगस्त 2026 को महात्मा गाँधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया


सी.टी.एस. एवं सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस./ में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा। डॉ. संतोष राय ने आगे बताया कि कॉमर्स की औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर बढ़ती महत्ता को ध्यान में रखते हुए संस्था निरंतर कैरियर मार्गदर्शन की कार्यशाला आयोजित करती हैं। सी.एम.ए. की परीक्षा में इस वर्ष 99 से अधिक छात्रों ने सफलता अर्जित की। सी.टी.एस. (कॉमर्स टैलेन्ट सर्च) परीक्षा छात्रों में प्रोफेशनल शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा मिस मिट्टू, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए.केतन ठक्कर, पियुष जोशी, मिस अविनाश कौर, सी.एम.ए अदिति गंगवानी, इंजीनियर अमित बाफना, सी.ए विक्रांत रघुवंशी, सी.एम.ए अर्जुन राव ने तैयार की।

इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण में मोदी जी के जैसे दिखने वाले श्री सदानंद नायक जी, मुम्बई से डांसर तरूण नामदेव जी एवं केरल के कथककली एवं मोहिनीयतम के कलाकार शामिल होंगे। साथ ही संस्था के छात्र गुरकीरत सिंह भंगू ने सी.एम.ए फाईनल में ऑल इण्डिया रैंक 4 एवं नवनिधि कौर ने सी.एम.ए इंटर में ऑल इण्डिया रैंक 40 प्राप्त किया

लगभग 2000 से अधिक कॉमर्स के छात्र-छात्राएँ एवं उनके पालकगण इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन 40 से 50 सिनियर छात्र-छात्राओं द्वारा किया जाएगा। यह एक तरह से प्रबंध की क्षमता बढ़ाने हेतु उपयोगी हैं।

संस्था में पर्सनाल्टी डेवलपमेंट, पब्लिक स्पीकिंग, जी.डी.पी.आई. की कक्षाएँ भी प्रारंभ हैं एवं 11 वीं 12वीं. सी.ए./सी.एस. सी.एम.ए. की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। संस्था 196 जोनल मार्केट सेक्टर 10 में स्थित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *