आज का राशिफल: शुक्रवार 6 जून 2025 का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal


Aaj ka Rashifal, 6 जून 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार (6 जून) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शुक्रवार (6 जून) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries Horoscope)
आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी नई शुरुआत की योजना बना सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश को लेकर दिन आपका आज अच्छा रहने वाला है।

“Empowering Your Future with Quality Education.”
💢Explore Excellence in Education with St. Thomas Mission, Bhilai
🔷⭕Under the patronage of St. Thomas Mission, Bhilai and the Diocese of Calcutta, we proudly present *two distinguished NAAC 'A' grade accredited institutions:
🔷⭕Christian College of Engineering & Technology (CCET), Bhilai
🔷⭕Established in 1998, CCET is dedicated to nurturing future-ready engineers and technologists. With state-of-the-art infrastructure, industry-aligned programs, and experienced faculty, we provide a dynamic and supportive learning environment.
🔷⭕Programs Offered: Diploma | B.Tech | M.Tech | MCA | Ph.D.
🔷⭕Website: ccetbhilai.ac.in Admissions ഹെൽപ്‌ലൈൻ
📞🪀: +91 788 228 6662, 99819 91429, 98261 41686
Apply Now: https://forms.gle/rC4sWWXuBRXywJaAA
St. Thomas College, Raubandha, Bhilai
🔷⭕Established in 1984, St. Thomas College offers a wide range of undergraduate, postgraduate, and doctoral programs across various disciplines. Our holistic academic approach is designed to foster intellectual growth, leadership, and ethical values.
Courses Offered:
💢BA | B.Sc | B.Com | BCA | BBA | BJMC | B.Ed MA | M.Sc | M.Com | PGDCA | PGDJ | PGC | Ph.D.
Website: stthomascollegebhilai.in
Admission Helpdesk
📞🪀: +91 788 227 5970, +91 788 296 1770
💢Online admission form: https://stthomascollegebhilai.netcampus.in/enquiry/admission
🔷⭕For Guidance and Support:
🔷⭕Fr. Dr. P.S. Varghese Executive Vice Chairman +91 70050 24458 | +91 98261 41686














वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज के दिन आपके लिए व्यवसायिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मीठे से परहेज रखें। स्वादिष्ट भोजन का निमंत्रण आपको मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। मेहनत करें, लाभ जरूर मिलेगा। भावनाओं पर काबू रखें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। विरोध से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि वालों को आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। बॉस से सहमति बनाकर रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान-प्राणायाम लाभदायक होगा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-पाठ पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)
कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। अहंकार से बचें, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज आपको योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है, सफलता मिलेगी। पुराने लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोर्ट व कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

तुला राशि (Libra Horoscope)
आज मन किसी कारणवश थोड़ा विचलित रह सकता है। लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने अनुभव आज काम आ सकते हैं। अपने काम पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। इसलिए अपनी वाणी पर ध्यान दें, कुछ भी बोलने से पहले सोचें। कार्य में नयापन लाने की सोचेंगे। परिवार में किसी का सहयोग मिल सकता है। गुड न्यूज की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा काफी सुखद होगी। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्यार बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
कार्यक्षेत्र में आपके स्थिरता बनी रह सकती है। निर्णय लेते समय व्यावहारिकता जरूरी है। नहीं तो लोग आपको इग्नोर कर सकते हैं। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन का भरपूर लाभ उठाएं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आपका ज्यादातर समय सोच-विचार में निकल सकता है। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से मदद मिलेगी। दिन को यादगार बनाने के लिए दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)
प्रेमी की बातों में आकर भावनाओं में बहने से बचें। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी से बहस करने से बचें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *