Aaj ka Rashifal, 10 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (10 मई) को बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (10 मई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।








आज का राशिफल मेष, (aaj ka rashifal mesh 10 May 2025)
आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं, जिसमें आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। मुश्किल समय में आपका दोस्त साथ देगा। उसके साथ अच्छे से पेश आएं। खुशहाल भविष्य के लिए बच्चों को खरीदारी करने बाजार ले जाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 20
आज का राशिफल वृषभ, (aaj ka rashifal vrishabh 10 May 2025)
आप मानसिक और शारीरिक थकावट का शिकार हो सकते हैं। इससे बचें। कोई आपका पुराना दोस्त आज लाभ दे सकता है। व्यापार को लेकर दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेमी से सरप्राइज मिलने की संभावना है। कड़ी मेहनत की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 22
आज का राशिफल मिथुन, (aaj ka rashifal mithun 10 May 2025)
किसी सामाजिक व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। दिन में शांति और सुकून भरा समय बिताने का प्रयास करें। नए विचारों के साथ लोगों के साथ पेश आएं। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। किसी कारणवश आपको निराशा हाथ लग सकती है। इससे बचें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 25
आज का राशिफल कर्क, (aaj ka rashifal kark 10 May 2025)
आज आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी। दोस्तों की मदद करने का प्रयास करें। परिवार आपका सहयोग कर सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस भरा दिन बिताएं। प्रेम जीवन खूबसूरती भरा बीतेगा। मेहमानों के साथ सकारात्मक ऊर्जा भरा दिन बिता सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 27
आज का राशिफल सिंह, (aaj ka rashifal singh 10 May 2025)
आज आपको सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपका दिन काफी बेहतर रहने की संभावना है। दोस्तों के साथ छुट्टी बिताने के लिए कहीं जा सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। नए व्यवसाय में भागीदारी ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 50
आज का राशिफल कन्या, (aaj ka rashifal kanya 10 May 2025)
आज आप सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। अप्रत्याशित वित्तीय लाभ की संभावना है। पैसा कमाने पर ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ दिन बिताने का प्रयास करें। बहसवाजी से बचने का प्रयास करें। मौज-मस्ती भरा दिन बिताने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 1
आज का राशिफल तुला, (aaj ka rashifal tula 10 May 2025)
अपने ऊपर भरोसा रखें। सबकुछ सही होगा। स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहें। समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रखें। अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। शेयर बाजार में नुकसान हो सकता है। निवेश से बचें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 21
आज का राशिफल वृश्चिक, (aaj ka rashifal vrishchik 10 May 2025)
जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। भविष्य की योजनाओं पर कार्य करने की शुरुआत कर सकते हैं। चुनौतियों से निपटने में आपको काफी मदद मिल सकती है। बड़ों-बुजुर्गों से मान-सम्मान मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 24
आज का राशिफल धनु, (aaj ka rashifal dhanu 10 May 2025)
अगर आपको स्वास्थ्य समस्या है, तो इससे निपटने का भरपूर प्रयास करें। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। नए विचारों और परियोजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। खुलकर लाभ उठाएं।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 77
आज का राशिफल मकर, (aaj ka rashifal makar 10 May 2025)
आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अप्रत्याशित आय के स्रोत अचानक से आ सकते हैं। पारिवारिक तनाव से निपटने का प्रयास करें। अपना हुनर दिखाने का एक शानदार मौका है।
भाग्यशाली रंग: गोल्डन, लकी नंबर: 40
आज का राशिफल कुंभ, (aaj ka rashifal kumbh 10 May 2025)
आपकी क्षमता को पहचानकर कार्य करने का प्रयास करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन बिताएं। आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इससे बचें। वित्तीय मामलों में बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेमी के साथ आपके दिन काफी अच्छे गुजरेंगे।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 22
आज का राशिफल मीन, (aaj ka rashifal meen 10 May 2025)
अपने खाली समय का उपयोग यात्रा पर या बच्चों के साथ बिताएं। वित्तीय लाभ के लिए आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर सावधान रहें। दोस्त कोई खुशखबरी दे सकता है।
भाग्यशाली रंग: चैती, लकी नंबर: 19