सिनेमाघर नई और पुरानी हिट फिल्मों रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिनमें रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और क्लासिक फिल्मों की री-रिलीज भी शामिल है। आइए जानते हैं इस हफ्ते बड़े पर्दे पर कौन-कौन सी फिल्में देखने को मिलने वाली हैं।








नई रिलीज फिल्मों की लिस्ट
1. स्नो व्हाइट
डिज्नी की स्नो व्हाइट साल 1937 का यह लाइव-एक्शन रीमेक इस हफ्ते बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार है। फिल्म में रेचल जेग्लर लीड रोल में नजर आएंगी। गैल गैडोट दुष्ट रानी का किरदार निभा रही हैं। मार्क वेब के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक नई और दमदार स्नो व्हाइट की कहानी दिखाने वाली है। इसमें शानदार विजुअल इफेक्ट्स और म्यूजिकल सीन देखने को मिलेंगे।
2. लॉक्ड
लॉक्ड एक रोमांस और एक्शन-थ्रिलर की फिल्म है, जिसमें बिल स्कार्सगार्ड और एंथनी हॉपकिंस लीड रोल में हैं। इसकी कहानी एक चोर की है, जो एक महंगी एसयूवी में चोरी करने घुसता है, लेकिन खुद ही उसमें कैद हो जाता है। असल में, यह गाड़ी उसके मालिक द्वारा लगाए गए एक जाल का हिस्सा होती है। फिल्म का निर्देशन डेविड यारोवेस्की ने किया है।
3. पिंटू की पप्पी
यह एक मजेदार हिंदी फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति को अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ता है। जिस भी लड़की को वह चूमता है, उसकी शादी किसी और से हो जाती है। यह अजीब संयोग जब एक बिजनेस आइडिया में बदल जाता है, तो कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आते हैं। शिव हरे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय राज, मुरली शर्मा, शुशांत और जान्या जोशी लीड रोल में हैं।
क्लासिक फिल्मों की री-रिलीज
1. द कराटे किड
एक्शन और मार्शल आर्ट्स लवर्स के लिए यह शानदार मौका है। साल 1984 में आई इस फिल्म की कहानी एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी लाइफ को सुधारने के लिए कराटे सीखता है।
2. लम्हे
यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने समय से आगे की लव स्टोरी थी। इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी की शानदार जोड़ी थी। फिल्म के गानें आज भी लोगों को पसंद आते हैं और इसे बड़े पर्दे पर देखना एक बेहतरीन अनुभव होने वाला है।
3. घातक
अगर आप पुराने एक्शन-ड्रामा फिल्मों के फैन हैं, तो राजकुमार संतोषी की सुपरहिट फिल्म घातक को फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिल रहा है। सनी देओल की जबरदस्त एक्टिंग और दमदार डायलॉग्स एक बार फिर दर्शकों का जोश बढ़ाने वाले हैं। ये फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी।
4. यारियां
साल 2014 में रिलीज हुई यह फिल्म दोस्ती, रोमांस और संगीत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन थी। दिव्या खोसला कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गाने जैसे सनी सनी और एबीसीडी आज भी लोगों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं।
5. सालार: पार्ट 1 – सीजफायर
साल 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म एक्शन-थ्रिलर से भरी हुई है। अब इसे बड़े पर्दे पर देखने का शानदार मौका मिलने वाला है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे।