भिलाई में ‘लेजऱ शो एवं सुदेश भोंसले नाईट का आयोजन


भिलाई ।  स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के निर्माण काल की गौरव गाथा को दर्शाने के लिए, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा एक भव्य लेजर शो और प्रसिद्ध पाश्र्व गायक सुदेश भोंसले की संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

24 जनवरी को सेल अपना स्थापना मनाएगा। इस अवसर पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के तत्वाधान में क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा सेल गौरव दिवस की पूर्व संध्या पर 23 जनवरी  को यह भव्य लेजऱ शो एवं सुदेश भोंसले नाईट का आयोजन भिलाई क्लब के रॉयल क्रिस्टल गार्डन में, संध्या 7 बजे से किया जायेगा।

“Empowering Your Future with Quality Education.”
💢Explore Excellence in Education with St. Thomas Mission, Bhilai
🔷⭕Under the patronage of St. Thomas Mission, Bhilai and the Diocese of Calcutta, we proudly present *two distinguished NAAC 'A' grade accredited institutions:
🔷⭕Christian College of Engineering & Technology (CCET), Bhilai
🔷⭕Established in 1998, CCET is dedicated to nurturing future-ready engineers and technologists. With state-of-the-art infrastructure, industry-aligned programs, and experienced faculty, we provide a dynamic and supportive learning environment.
🔷⭕Programs Offered: Diploma | B.Tech | M.Tech | MCA | Ph.D.
🔷⭕Website: ccetbhilai.ac.in Admissions ഹെൽപ്‌ലൈൻ
📞🪀: +91 788 228 6662, 99819 91429, 98261 41686
Apply Now: https://forms.gle/rC4sWWXuBRXywJaAA
St. Thomas College, Raubandha, Bhilai
🔷⭕Established in 1984, St. Thomas College offers a wide range of undergraduate, postgraduate, and doctoral programs across various disciplines. Our holistic academic approach is designed to foster intellectual growth, leadership, and ethical values.
Courses Offered:
💢BA | B.Sc | B.Com | BCA | BBA | BJMC | B.Ed MA | M.Sc | M.Com | PGDCA | PGDJ | PGC | Ph.D.
Website: stthomascollegebhilai.in
Admission Helpdesk
📞🪀: +91 788 227 5970, +91 788 296 1770
💢Online admission form: https://stthomascollegebhilai.netcampus.in/enquiry/admission
🔷⭕For Guidance and Support:
🔷⭕Fr. Dr. P.S. Varghese Executive Vice Chairman +91 70050 24458 | +91 98261 41686














प्राचीन भारत टूरिज्म, बेंगलुरू द्वारा निर्मित इस अद्भुत व अनोखे लेजऱ शो में भिलाई इस्पात संयंत्र के समृद्ध के ऐतिहासिक घटनाक्रमों और उल्लेखनीय उपलब्धियों व देश की औद्योगिक प्रगति में संयंत्र के योगदान को उजागर कर आकर्षक चित्र व लेजऱ लाइट के संयोजन के माध्यम से दर्शाया जाएगा।

इस लेजऱ शो की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रही हैं जो इस अंचल में अपनी तरह का पहला आयोजन होगा। प्राचीन भारत टूरिज्म, बेंगलुरू ने इससे पहले भी सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, इसको स्टील प्लांट और एमटीआई रांची के लिए अद्भुत लेजऱ शो निर्मित किया है। इस लेजर शो से आधुनिक तकनीक और अतीत की भव्यता के मिश्रण के साथ इतिहास को देखने और समझने का अवसर मिलता है। साथ ही इस सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित पाश्र्व गायक  सुदेश भोंसले द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

अपनी मनमोहक आवाज और लोकप्रिय हिंदी, मराठी और बॉलीवुड गीतों के लिए जाने जाने वाले श्री भोंसले अपने चर्चित गीतों का एक रमणीय संग्रह प्रस्तुत करेंगे।

क्रीडा, सांस्कृतिक व नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा आयोजित यह विशेष सांस्कृतिक संध्या भिलाई के सभी संगीत प्रेमियों को समर्पित है। इस कार्यक्रम के द्वारा न केवल भिलाई की औद्योगिक विरासत बल्कि इसकी जीवंत सांस्कृतिक वैभव से भी लोगों को अवगत होने का अवसर मिलेगा।

प्राचीन भारत टूरिज्म टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड बैंगलोर में पंजीकृत कम्पनी है। जो इतिहास के ज्ञान, मल्टीमीडिया तकनीकों और अत्याधुनिक तकनीक के संयोजन के माध्यम से दर्शकों के लिए एक नई दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है। ये विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हैं, जिसमें इतिहास, साहित्य, कला, संगीत, स्क्रिप्ट लेखन, स्टोरी बोर्डिंग, वॉयस ओवर, प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।

प्राचीन भारत टूरिज्म आधुनिक तकनीक के माध्यम से ऐतिहासिक घटनाओं को एक नई कहानी के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिससे दर्शकों को एक आभासी यात्रा पर ले जाते हुए उन्हें इतिहास की गहराई को अनुभव करने का अवसर मिलता है। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारतीय इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग करना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *