ऑपरेशन सिंदूर और सेना के समर्थन में एकजुट हुआ के.पी.एस. परिवार”


कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर, भिलाई में दिनांक 9 मई 2025 को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की समर्थन करने तथा उनकी सफलता की कामना हेतु संस्था के वाइस चेयरमेन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी व समस्त के. पी. एस. परिवार एकजुट हुआ। आज सभी के हृदय में यही भाव हिलोरे ले रहा था “चलो एक बार फिर से, हम देश के लिए जियें।” आज समय है हर भारतीय को सेना के मनोबल बढ़ाने हेतु दृढ़ संकल्पित होने का। राष्ट्र की अखंडता व स्वतंत्रता के लिए भारतीय सेना ने हमेशा से अपनी वीरता, शौर्य, साहस, पराक्रम का कौशल दिखाते हुए विश्व को अचंभित कर दिया। आज भारत की सेना के साहस के आगे सम्पूर्ण विश्व नतमस्तक हैं। जब-जब भारत पर कोई आँख उठी तब-तब भारतीयता और भारत के जांबाज सैनिक उन आँखों को न केवल फोड़े है बल्कि दुनिया को संदेश भी दिए कि हम छेड़ते नहीं है छेड़ने वालों को छोड़ते भी नही है। आज आवश्यकता है हर भारतीय नागरिक एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए राष्ट्र के इस विषम परिस्थिति में सेना के लिए संपूर्ण सहयोगी बनें।









इस अवसर पर संस्था के वाइस चेयरमेन श्री आनंद कुमार त्रिपाठी जी ने ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में कहा कि-

“यही ध्येय यही शपथ, न शीश हो माँ का नत, स्वतंत्रता का पर्याय सैनिक, साहस की परिभाषा सैनिक, शत्रुओं का काल सैनिक, वीरता की गाथा सैनिक।”

उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा हैं और आज भारत एक मजबूत शक्ति के रूप में विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। कुशल नेतृत्व की बागडोर में भारत हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। हमें अपने देश व सेना पर गर्व है। हर भारतीय आज सेना के साथ अपना सर्वस्व समर्पित करने हेतु तथा मुश्किलों को सहज भाव से आत्मसात करने के लिए कटिबद्ध हैं।

अंत में के.पी.एस. परिवार ने अपनी भावनाओं को देश भक्ति गीत के माध्यम से व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *