मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जोन के 09 वार्डो में 86 लाख रूपये के कार्य शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 23 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की घोषणा की थी, जिनमें से लगभग 04 करोड़ रूपये के विकास कार्य कोरबा जोन के वार्डो के लिए थे। उन्होने कहा कि कोरबा का तेजी से विकास हो रहा है तथा आश्वस्त करता हूॅं कि कोरबा के विकास धनराशि की कमी नहीं होने दिया जाएगा।









मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ वासियों को जो वादे किए थे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन वादों पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह उनके खाते में अंतरित करने का वादा भी पूरा किया है। भूमिपूजन कार्यक्रम को महापौर संजूदेवी राजपुत ने भी संबोधित किया।