निगम में अफसरों की गड़बड़ी और मनमानी के खिलाफ की शिकायत l
भिलाई- आज 7 अप्रैल 2025 सोमवार को नगर निगम भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से मिले। रायपुर स्थित विधानसभा अध्यक्ष निवास में पहुंच कर नगर निगम भिलाई के विभिन्न विषयों में चर्चा की। करीब आधा घंटे तक विधानसभा अध्यक्ष के साथ बैठक विस्तार से एक-एक विषय पर सार्थक चर्चा की गई।







