Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: इन राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बरसात, घर पर बरसेगी देवी-देवताओं के कृपा


Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आज अशून्य शयन द्वितीया व्रत किया जाएगा। साथ ही आज से मार्गशीर्ष का महीना शुरु हो गया है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 नवंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।

“Empowering Your Future with Quality Education.”
💢Explore Excellence in Education with St. Thomas Mission, Bhilai
🔷⭕Under the patronage of St. Thomas Mission, Bhilai and the Diocese of Calcutta, we proudly present *two distinguished NAAC 'A' grade accredited institutions:
🔷⭕Christian College of Engineering & Technology (CCET), Bhilai
🔷⭕Established in 1998, CCET is dedicated to nurturing future-ready engineers and technologists. With state-of-the-art infrastructure, industry-aligned programs, and experienced faculty, we provide a dynamic and supportive learning environment.
🔷⭕Programs Offered: Diploma | B.Tech | M.Tech | MCA | Ph.D.
🔷⭕Website: ccetbhilai.ac.in Admissions ഹെൽപ്‌ലൈൻ
📞🪀: +91 788 228 6662, 99819 91429, 98261 41686
Apply Now: https://forms.gle/rC4sWWXuBRXywJaAA
St. Thomas College, Raubandha, Bhilai
🔷⭕Established in 1984, St. Thomas College offers a wide range of undergraduate, postgraduate, and doctoral programs across various disciplines. Our holistic academic approach is designed to foster intellectual growth, leadership, and ethical values.
Courses Offered:
💢BA | B.Sc | B.Com | BCA | BBA | BJMC | B.Ed MA | M.Sc | M.Com | PGDCA | PGDJ | PGC | Ph.D.
Website: stthomascollegebhilai.in
Admission Helpdesk
📞🪀: +91 788 227 5970, +91 788 296 1770
💢Online admission form: https://stthomascollegebhilai.netcampus.in/enquiry/admission
🔷⭕For Guidance and Support:
🔷⭕Fr. Dr. P.S. Varghese Executive Vice Chairman +91 70050 24458 | +91 98261 41686













  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नये बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। आज किसी भी कार्य में सफलता आपके हाथ जरूर लगेगी। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से ना जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन हैं, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी मेहनत के मुताबिक ही आपको फल मिलेगा, इसलिए मेहनत जारी रखे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दोगुनी मेहनत करने का दिन है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे तो आपकी सफलता के चांस बढ़ जाएंगे। जिन लोगों की जल्द ही शादी हुई है, वे आज एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। साथ ही कहीं घूमने का प्लान भी बनायेंगे। अगर आप लोन लेना चाहते हैं तो आज के दिन आवेदन कर सकते है। मार्केट में आज आपके कीमती समानों और मोबाइल का खास ख्याल रखें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे, जिससे आपको अच्छी इनकम होगी। आज ऑफिस में किसी सीनियर का सहयोग मिलने से काम में आसानी होगी। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको पहले किये हुए किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। आज किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको ज्यादा फायदा होगा। आज कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले उस क्षेत्र से जुड़े लोगों की राय जरुर ले लें। आज आपके व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। आज आपको आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है, बदलते मौसम का असर हो सकता है। आज आपको ऑफिस के काम में किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में अच्छा ताल मेल बना रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा, कोई जरुरत का समान खरीदने के लिए कह सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कोई ऐसी चीज हासिल कर पायेंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडियाज आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा। आपके जुनियर भी आपसे काम सिखने आएंगे। आज आप परिवार के साथ किसी दार्शनिक स्थल पर घूमने जा सकते है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। आज किसी पर भी तुरंत भरोसा ना करें, ये आपके लिये थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाए गृह उद्योग शुरू करना चाहती हैं, उनको परिवार से

पूरा सहयोग मिलेगा। आज माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। प्राइवेट जॉब  के लिए दिन ठीक रहेगा, बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। मोटर रिपेयरिंग का कार्य कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपके घर पर कोई रिश्तेदार आ सकते है, घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छा सलूशन मिल सकता है। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात आपके कार्यों में रूकावट डाल सकती है। आज आप किसी वृद्ध महिला का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें। आज आप किसी अजनबी से कुछ नया सीखेंगे जो आपके लिए काफी रोचक रहेगा। जो विद्यार्थी लॉ की पढाई पढ़ना चाहते हैं वो आज से तैयारी शुरू कर देंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आज कारोबार से जुड़े कुछ जरूरी काम पूरे होंगे, आप नए काम पर पूरा फोकस करेंगे। आज आप बच्चों से कोई नई बात सीख सकते हैं। साथ ही जीवनसाथी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। हर जगह से आपको काम के लिये ऑफर मिलते दिखायी देंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आएगी।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जायेगी। आज आपका दिन पहले से ज्य़ादा बेहतर रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिये अच्छा है। जो लोग कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ा प्लैटफॉर्म या बड़े सिंगर का सहयोग मिल सकता है। करियर को बेहतर बनाने का प्रयास सफल होगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1

मीन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलने से काम समय से पूरा हो जायेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की प्लानिंग बना सकता है। आपको आस-पास की चीज़ों पर ध्यान रखना चाहिए। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *