Aaj Ka Rashifal 25 July 2023: आज इन राशियों पर रहेगी हनुमान जी की कृपा, पीड़ा और भय होंगे दूर, जानें अपनी राशि का हाल


Aaj Ka Rashifal 25 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 9 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ होगा। विद्यार्थी आज किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए उत्सुक रहेंगे। दांपत्य जीवन में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, आज किसी समारोह में भी जा सकते हैं। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा।

“Empowering Your Future with Quality Education.”
💢Explore Excellence in Education with St. Thomas Mission, Bhilai
🔷⭕Under the patronage of St. Thomas Mission, Bhilai and the Diocese of Calcutta, we proudly present *two distinguished NAAC 'A' grade accredited institutions:
🔷⭕Christian College of Engineering & Technology (CCET), Bhilai
🔷⭕Established in 1998, CCET is dedicated to nurturing future-ready engineers and technologists. With state-of-the-art infrastructure, industry-aligned programs, and experienced faculty, we provide a dynamic and supportive learning environment.
🔷⭕Programs Offered: Diploma | B.Tech | M.Tech | MCA | Ph.D.
🔷⭕Website: ccetbhilai.ac.in Admissions ഹെൽപ്‌ലൈൻ
📞🪀: +91 788 228 6662, 99819 91429, 98261 41686
Apply Now: https://forms.gle/rC4sWWXuBRXywJaAA
St. Thomas College, Raubandha, Bhilai
🔷⭕Established in 1984, St. Thomas College offers a wide range of undergraduate, postgraduate, and doctoral programs across various disciplines. Our holistic academic approach is designed to foster intellectual growth, leadership, and ethical values.
Courses Offered:
💢BA | B.Sc | B.Com | BCA | BBA | BJMC | B.Ed MA | M.Sc | M.Com | PGDCA | PGDJ | PGC | Ph.D.
Website: stthomascollegebhilai.in
Admission Helpdesk
📞🪀: +91 788 227 5970, +91 788 296 1770
💢Online admission form: https://stthomascollegebhilai.netcampus.in/enquiry/admission
🔷⭕For Guidance and Support:
🔷⭕Fr. Dr. P.S. Varghese Executive Vice Chairman +91 70050 24458 | +91 98261 41686














  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी निर्णय में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ महत्वपूर्ण सीखने का अवसर पाएंगे। दांपत्य जीवन में चली रही अनबन आज ख़त्म होगी, जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। आज आपको घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थय का ख्याल रखने की जरूरत है। नए कार्य को करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। आज लवमेट्स रिश्ते की बात अपने घर पर कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लगेगा। आज आप धार्मिक कार्यो में भी रुची लेंगे। किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। विद्यार्थी अपने सीनियर की मदद से अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य रिश्ते में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। आपके सपनों को आज नयी उड़ान मिलेगी। भरोसेमंद दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आयेगी। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता का मार्ग बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। आज स्वास्थय से जुड़ी परेशानी से आपको आराम मिलेगा। आज दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आज आप लोगों की मदद कर पाएंगे। हार्डवेयर कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। नई जॉइनिंग किये लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज परिवार वालों से हर संभव मदद मिलेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए उत्सुक रहेंगे। स्वास्थय सम्बंधित समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ब्यूटी पार्लर का कारोबार कर रही महिलाओं की इनकम में वृद्धि होगी। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखकर बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति की मुलाकात आज किसी खास रिश्तेदार से होगी। बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज करने की अवश्यकता है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। आज आपकी कोई पैतृक संपत्ति आपको हासिल होगी। आज आप अधूरे कार्यों को पूरा कर लेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आज किसी टारगेट को पूरा करने में सफल होंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज आप बढ़िया रहेंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की अवश्यकता है। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक में अपने सहयोगियों से मदद लेंगे।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश के लिए कोई योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अच्छा है। आज ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। NGO वर्कर्स आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते की बात को आगे बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। सोशल मीडिया के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल की वृद्धि होगी। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मनपसंद कॉलेज मिलने के योग बन रहे हैं। ज्वैलरी के कारोबारियों की आज अच्छी सेल होगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी क्लाइंट से अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। वाहन लेने का विचार परिवार के साथ करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। नवविवाहित दंपत्ति अपने जीवनसाथी की मनपसंद का खाना बनायेंगी। छात्र अगर कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज लवमेट की फोन पर लंबी बात होगी। ऑफिस के काम में आपका मन लगेगा, आज रुके कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर में बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अवश्यकता है।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोग अपने कारोबार को और आगे बढ़ाने का विचार बनाएंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से आपको आराम मिलेगा। फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरूरत है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। प्राइवेट टीचर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। घर खरीदने का विचार बड़ों के साथ बैठकर बनाएंगे। दांपत्य रिश्ते में हो रही अनबन आज दूर होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़ी योजना में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अपने कार्य पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। लेखकों की आज कोई किताब पब्लिश होगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोकझोक होगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। मार्केटिंग का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में वृद्धि होगी। आज शिक्षकों का ट्रांसफरउनकी मनपसंद जगह पर होगा। कॉन्ट्रैक्ट का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *