Aaj Ka Rashifal, 24 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 24 December 2023, रविवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव को माना गया है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। राहुकाल शाम 5:29 बजे तक रहेगा। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।

💢Explore Excellence in Education with St. Thomas Mission, Bhilai
🔷⭕Under the patronage of St. Thomas Mission, Bhilai and the Diocese of Calcutta, we proudly present *two distinguished NAAC 'A' grade accredited institutions:
🔷⭕Christian College of Engineering & Technology (CCET), Bhilai
🔷⭕Established in 1998, CCET is dedicated to nurturing future-ready engineers and technologists. With state-of-the-art infrastructure, industry-aligned programs, and experienced faculty, we provide a dynamic and supportive learning environment.
🔷⭕Programs Offered: Diploma | B.Tech | M.Tech | MCA | Ph.D.
🔷⭕Website: ccetbhilai.ac.in Admissions ഹെൽപ്ലൈൻ
📞🪀: +91 788 228 6662, 99819 91429, 98261 41686
Apply Now: https://forms.gle/rC4sWWXuBRXywJaAA
St. Thomas College, Raubandha, Bhilai
🔷⭕Established in 1984, St. Thomas College offers a wide range of undergraduate, postgraduate, and doctoral programs across various disciplines. Our holistic academic approach is designed to foster intellectual growth, leadership, and ethical values.
Courses Offered:
💢BA | B.Sc | B.Com | BCA | BBA | BJMC | B.Ed MA | M.Sc | M.Com | PGDCA | PGDJ | PGC | Ph.D.
Website: stthomascollegebhilai.in
Admission Helpdesk
📞🪀: +91 788 227 5970, +91 788 296 1770
💢Online admission form: https://stthomascollegebhilai.netcampus.in/enquiry/admission
🔷⭕For Guidance and Support:
🔷⭕Fr. Dr. P.S. Varghese Executive Vice Chairman +91 70050 24458 | +91 98261 41686









मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का अच्छा रहेगा। आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल होगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। परिवारजनों व रिश्तेदारों से सहयोग के मिल सकता है। कारोबार में काफी तेजी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का दिन काफी बदला-बदला रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। आज सम्मान प्राप्त हो सकता है। काम को बड़े ही सावधानी के साथ करने की आवश्यक्ता है।
लकी अंक: 32, शुभ रंग: नीला
वृष राशि (Todays Taurus Horoscope)
वृष राशि वालों के मान प्रतिष्ठा मे इजाफा होगा। परिजनों व रिश्तेदारों से प्रति सकारात्मक व्यवहार रखना होगा। परिवार में खुशियों को बढ़ाने का प्रयास करें। मन खुश रहेगा। व्यवसाय में वृध्दि और काफी लाभ प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। यात्रा में व्यस्तता हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। आपके मित्र मदद कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
लकी अंक: 10, शुभ रंग: भूरा
मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
मिथुन राशिवालों के लिए आज सफलता की राह आसान होगी। नए कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। मान-समान में वृध्दि होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पत्नि के साथ अनबन हो सकती है इसलिए सोच- समझकर कोई भी निर्णय लें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: बैगनी
कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
कर्क राशिवालों को आज रुका काम पूरा हो जाएगा। बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। पुराना धन मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा, पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। शादी कार्यक्रम में जा सकते हैं। करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस में आपको काफी सहयोग मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। संतान पक्ष में सकारात्मक समाचार मिलेगा।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: पीला
सिंह राशि (Todays Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के भाग्य में काफी वृध्दि होगी। आज सामान्य दिनो की तुलना में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। कामों में सफलता जरूर मिलेगी। स्वंय के द्वारा लिए गए निर्णय पर विचार करना होगा। बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यक्ता है। दोस्तों का काफी सहयोग मिल सकता है। निवेश के लिए सही समय होगा। आज आप अपने स्वभाव से किसी का दिल जीत सकते हैं।
लकी अंक: 41, शुभ रंग: लाल
कन्या राशि (Todays Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों को आज अपने काम पर फोकस करें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के आपसी संबंध पर ध्यान देना होगा। विवाद से दूरी बनाए रखना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लें। हेल्थ को लेकर लापरवाही नही वरतनी है। आपसी व्यवहार में संयम वरतने की जरूरत है। यात्रा हो सकती है। विवादों से बचकर चलना होगा।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: चारकोल
तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा। कहीं से नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। प्रेम के मामले में समय अच्छा है। प्रेमी के साथ समय गुजारने का मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने को सोचेंगे। सामाजिक समारोह में जाना लाभकारी होगा। आज आप सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी खुश नजर आएंगे।
लकी अंक: 23, शुभ रंग: मैरून
वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने ईष्ट देवता को याद करें। अच्छा सोचें, अच्छा बोलें। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ बैलेंस बनाकर चलें। परिवार में नई खुशियां आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान ना हों। आज पूरे दिन खुशी का अहसास होगा।
लकी अंक: 26, शुभ रंग: कांस्य
धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
आज का दिन कार्यों में वृध्दि करेगा। सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। धनकोश में बढ़त बनी रहेगी। सहयोग मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों के अलावा भी कई नवाचार के लिए विचार करेंगे। समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब होंगे।
लकी अंक: 44, शुभ रंग: सांवला
मकर राशि (Todays Capricorn Horoscope)
मकर राशि वाले जो भी महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे धन और सम्मान का विचार कर रहे हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। निडर और साहसी के रूप में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। मन को एकाग्र करने पर फोकस करें। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपको समझदारी के साथ काम लेने की आवश्यक्ता है। करियर से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। ईमानदारी पर विशेष ध्यान दें। आज आपकी पहली प्राथमिकता व्यवसाय होना चाहिए।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: मैजेंटा
कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुम्भ राशि वालों को दोस्तों से काफी सहयोग मिलेगा। खान-पान में विशेष ध्यान दें। घरेलू कामों में मन लगेगा। निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म से जुड़े कार्यों में मन लगा रहेगा। मौसम परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भगवान का स्मरण करें। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: सरसों
मीन राशि (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वालों का दिन हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है। निवेश में जोखिम उठाने का अच्छा मौका है। संयम से काम लेना होगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। मांगलिक कार्यों मे सहभागिता बनी रहेगी। किसी की मदद कर आप अपने आप को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर सकते हैं। खर्च में थोड़ी बढ़त हो सकती है। आपको अपने से समझदारी के साथ निर्णय लेने की आवश्यक्ता है।
लकी अंक: 12, शुभ रंग: काला