Aaj Ka Rashifal 15 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। आज भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज शाम 6 बजकर 16 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।


मेष राशि

💢Explore Excellence in Education with St. Thomas Mission, Bhilai
🔷⭕Under the patronage of St. Thomas Mission, Bhilai and the Diocese of Calcutta, we proudly present *two distinguished NAAC 'A' grade accredited institutions:
🔷⭕Christian College of Engineering & Technology (CCET), Bhilai
🔷⭕Established in 1998, CCET is dedicated to nurturing future-ready engineers and technologists. With state-of-the-art infrastructure, industry-aligned programs, and experienced faculty, we provide a dynamic and supportive learning environment.
🔷⭕Programs Offered: Diploma | B.Tech | M.Tech | MCA | Ph.D.
🔷⭕Website: ccetbhilai.ac.in Admissions ഹെൽപ്ലൈൻ
📞🪀: +91 788 228 6662, 99819 91429, 98261 41686
Apply Now: https://forms.gle/rC4sWWXuBRXywJaAA
St. Thomas College, Raubandha, Bhilai
🔷⭕Established in 1984, St. Thomas College offers a wide range of undergraduate, postgraduate, and doctoral programs across various disciplines. Our holistic academic approach is designed to foster intellectual growth, leadership, and ethical values.
Courses Offered:
💢BA | B.Sc | B.Com | BCA | BBA | BJMC | B.Ed MA | M.Sc | M.Com | PGDCA | PGDJ | PGC | Ph.D.
Website: stthomascollegebhilai.in
Admission Helpdesk
📞🪀: +91 788 227 5970, +91 788 296 1770
💢Online admission form: https://stthomascollegebhilai.netcampus.in/enquiry/admission
🔷⭕For Guidance and Support:
🔷⭕Fr. Dr. P.S. Varghese Executive Vice Chairman +91 70050 24458 | +91 98261 41686









आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के डिप्लोमा कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में मेहनत जारी रखें। आपके दांपत्य जीवन में जो सुख सौहार्द्र की कमी थी वो आज पूरी हो जाएगी। आज पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। किसी ख़ास कार्य की जानकारी किसी बड़े से लेंगे। इससे उन्हें गर्व महसूस होगा। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन फिट रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव होगा। फर्नीचर का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 7
वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलती रहेगी। आपको निरंतर मेहनत करने की अवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते हैं। जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट में अपने सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। अपनी कार्य छमता को बढ़ाना चाहिए। इससे आपको मनचाहा लाभ होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। साथ ही आज बच्चों के साथ थोड़ा समय बिता पाएंगे।
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर- 7
मिथुन राशि
आज आपका दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। राजकीय पक्ष में लोगों का सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलेगा। ऑफिस में दोस्त आपके प्रोजेक्ट से काफी आश्चर्यचकित होंगे। बेटे के आगे बढ़ने से आपको काफी ख़ुशी होगी। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। सबके साथ मिलकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। रोज की अपेक्षा आज आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा।
- लकी रंग – पिंक
- लकी नंबर- 6
कर्क राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स को आज कोई बड़ी डील हांथ लगेगी, जिससे भविष्य में आपको अधिक लाभ होगा। घर का माहौल बदलने के लिए आप पार्टी कर सकते हैं, इससे घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आपके दांपत्य जीवन में पहले से चली आ रही अनबन समाप्त होगी। एक दूसरे को जानने से रिश्ता बेहतर बनेगा। घुटने की समस्या से परेशान लोगों को आज राहत मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं हेतु आप वाहन या अन्य कोई वस्तु ख़रीद सकते हैं।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 4
सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आमदनी के बढ़ते आपकी जिम्मेदारियां भी बढेंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आप उनका भरपूर फाएदा उठाएंगे। आपके रुके हुए कार्य किसी दोस्त की मदद से पूरे होंगे। कुल मिलाकर आज आपकी दिनचर्या बेहतरीन रहेगी। आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। घर में बड़ों की बातों को इम्पोर्टेंस दें, इससे उन्हें अच्छा लगेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर परिवर्तन आएगा।
- लकी रंग – पीच
- लकी नंबर- 7
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। दोस्तों से अपने मन की बात कहेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। बिना किसी की राय लिए आपको बिजनेस शुरू नहीं करना चाहिए। घर-परिवार की बातों में आप व्यस्त रहेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा। ऑफिस में कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जरूरत से ज्यादा किसी से बात करना उचित नहीं होगा। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।
- लकी रंग – सिल्वर
- लकी नंबर- 6
तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों में आपस में मेलजोल बढ़ेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को कामयाबी तक पहुचने में सफलता मिलेगी दांपत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। घरवाले किसी काम से आपकी सलाह लेंगे। ऑफिस में आपको पॉजिटिव विचार रखने चाहिए इससे आपका काम आसानी से बन जाएगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए। आपके मित्रों की संख्या में इज़ाफा संभव है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेंगे।
- लकी रंग – गोल्डन
- लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे, साथ ही आपके निर्णय में उनका भरपूर सपोर्ट मिलेगा। नए वाहन सुख के योग बन रहे हैं। अगर आपका कोई कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है तो जल्द पूरा हो जाएगा। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ अच्छा रहने वाला है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 5
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ों का सम्मान करेंगे। लम्बे समय से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि का माहौल बनेगा। आपका स्वास्थ फिट रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। आपकी सबसे बड़ी टेंशन ख़त्म होगी। लवमेट आज फोन पर लम्बी बात करेंगे।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर- 7
मकर राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज आप टेंशन न लें। जितना हो सके दोस्तों के साथ समय बिताएं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही आपका पद भी बढ़ने की उम्मीद है। अपनी कला का प्रदर्शन करने का छात्रों को मौका मिलेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। व्यापार में आपको अनुकूल परिवर्तन नजर आएंगे। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर- 3
कुंभ राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपने शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए, अनावश्यक सोच-विचार करने से बचना चाहिए। भाई आपसे किसी जरूरी मसले पर आपकी राय लेंगे। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहे। गलत खान-पान से आपको स्वास्थ सम्बंधित समस्या होगी। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ख़ास रहेगा। वेतन में बढ़ोतरी से जुड़ी खबर मिल सकती है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 6
मीन राशि
आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। आय में वृद्धि के अनेकों मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत बनेगी। किसी बुजुर्ग मेहमान का आगमन हो सकता है, इससे पारिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी टॉपिक पर जीवनसाथी से बात कर सकते हैं। विद्यार्थी पुराने चैप्टर का रिविजन करेंगे। आपका स्वास्थ पहले से अच्छा रहेगा।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 8