भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल का 66वां जन्मदिन मार्निंग ग्रुप के साथियों द्वारा एक दिन पूर्व भिलाई के सिविक सेंटर स्थित इंडियन हाउस होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने केक काटकर सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह और प्रेम उनके लिए एक अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि साथियों द्वारा जन्मदिन को एक दिन पहले 15 मार्च को है इस तरह स्नेहपूर्वक मनाया जाना उनके लिए अत्यंत भावुक और आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें इतना अपनापन और सम्मान मिलेगा।
सांसद ने कहा कि हर वर्ष इस तरह साथियों के साथ मिलना-जुलना और खुशियां साझा करना उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव के चलते उनकी ड्यूटी असम में लगाई गई है, जिसके कारण इस बार कार्यक्रम पहले आयोजित किया गया। उन्होंने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान सदाबहार ओबेरॉय ने अपने मधुर गीत-संगीत से समा बांध दिया और उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने भी गीत गाकर कार्यक्रम को और भी आनंदमय बना दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में संगीत और खुशियां मन को सकारात्मक ऊर्जा देती हैं और सभी के जीवन में इसी तरह आनंद और उत्साह बना रहना चाहिए।
कार्यक्रम में मार्निंग ग्रुप के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस अवसर को यादगार बना दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में माननीय विजय बघेल जी के साथी महेश किकानी,दत्ता सर सुरेश अग्रवाल ,अनिल मेश्राम ।सुधीर बंसल , डॉक्टर आशीष ,रामाराव,डॉक्टर दानी,कोमोडो जुल्का ,कमांडर जयकानन, जी पी सिद्धू,निर्मल सिंह ,सुशील अग्रवाल,रवि मदन आदि का विशेष सहयोग रहा ।।

