21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी - Balaji 36 News

21 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी


रायपुर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियां तेज हो चली है। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता आए दिन छत्तीसगढ़ तक दौड़ लगा रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि सितंबर माह में 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं।

खबर मिल रही है कि वह भिलाई में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। इस आयोजन में प्रदेश भर से महिला कार्यकर्ता हिस्सा लेंगी। बता दें कि यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में आयोजित भरोसे का सम्मेलन आयोजन के दौरान दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *