सांसद विजय बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर की पूजा-अर्चना


महिलाओं को साड़ी वितरण कर दी विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं

भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों एवं कार्यस्थलों में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की तथा संयंत्र की सुख-समृद्धि एवं कर्मचारियों की खुशहाली की कामना की।

सांसद श्री विजय बघेल ने इस्पात भवन,पी,एल, ई,एम, सी, आर एम,ई इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रीकल रिपेयरिंग शाॅप,फोज शांप,सी, पी डी, फाउंड्री शाॅप,आर टी,एस, रेल मिल, शिपिंग -ऑपरेशन लांग,रेल मर्चेंट मिल फीनिरंग व शीपिगं ,यू,आर म, एवं केंद्रीय योजना विभाग सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित भगवान विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रमों में सहभागिता की।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों में आकर्षक रंगोली सजाई गई तथा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। सांसद श्री विजय बघेल ने महिलाओं को साड़ी वितरण कर विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री विजय बघेल ने उपस्थित कर्मचारियों एवं श्रमिकों से मुलाकात कर उन्हें भगवान विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण एवं तकनीकी कौशल के प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से देश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलती है। भिलाई इस्पात संयंत्र देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर उज्जवल दत्ता, लिलेश देशमुख, हितेंद्र तना, राजेश चंद्राकर,अजय पाणीकर युवराज परगनिहा,डाकेश्वर परगनिहा,उतम कश्यप, सोहन साहू,मनोज डड़सेना, राजधार, सुजय सिंह, दिनेश सिन्हा, डी.जी.के. राव, शंकर वर्मा, हरिराम यादव, सुरेश यादव, पवन साहू, डी.एम. चंदेल, प्रमोद मिश्रा, अरुण साहू, प्रतिमा गोस्वामी, चन्द्रावली भारती, मनोज गुप्ता, विक्रम ठाकुर,शेख महमूद, राजीव कुमार सोनटेके, रिजवान खान, अक्रम खान, सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *