रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
शहर एवं राज्य
छत्तीसगढ़ को मिलीं DM कार्डियोलॉजिस्ट की 2 सीटें; अब प्रदेश में ही मिलेगा हृदय रोगों का बेहतर इलाज
रायपुर, 16 मार्च 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में…
विधानसभा में धान उठाव पर घमासान: चूहों द्वारा 30 करोड़ का धान खराब होने का आरोप, सरकार ने मार्च से पहले उठाव पूरा करने का दिया भरोसा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में धान खरीदी और उसके उठाव में हो रही…
छत्तीसगढ़ में होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ आयोजन, 2500 खिलाड़ी और अधिकारी लेंगे भाग
रायपुर।छत्तीसगढ़ में “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25…
नशे के खिलाफ साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, SOG और एंटी नारकोटिक्स सेल का किया गठन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ सरकार ने अब निर्णायक जंग छेड़ दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
पांच राज्यों के चुनाव को लेकर बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कहा बीजेपी हर चुनाव के लिए हमेशा तैयार
रायपुर- देश के पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो…
Breaking : नवरात्रि से पहले घटारानी मंदिर में मची तबाही, भीषण आग में 9 दुकानें खाक
फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चैत्र नवरात्रि के पावन…
CG : छात्रावास में 11वीं छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
कोरिया। जिले के सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत कटगोड़ी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में एक दिल दहला देने…
नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मानस महायज्ञ एवं देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन, सांसद ने जन्मदिवस की पूर्ण संख्या में आशीर्वाद प्राप्त किया
पाटन। ग्राम नारायणपुर धाम (घुघुवा क), तहसील पाटन में स्वर्गीय आचार्य पंडित पवन द्विवेदी जी की…
भिलाई में महिला सम्मान समारोह एवं न्यू आइडिया कॉन्क्लेव आज
भिलाई। मां शारदा समर्थ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 15 मार्च 2026 को महिला सम्मान समारोह एवं न्यू…