खैरागढ़ :- खैरागढ़ जिले के छूईखदान क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब…
शहर एवं राज्य
छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, CISF में बने DIG
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी…
CG : ओडिशा एससीबी मेडिकल कॉलेज में 10 लोगों की जलकर मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर…
छत्तीसगढ़ में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, अफवाह पर ध्यान न दें – सीएम विष्णुदेव साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गैस की किल्लत को लेकर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि…
CG : सामूहिक विवाह में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, 6,412 जोड़ों ने लिए सात फेरे
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने सामाजिक समरसता, जनभागीदारी और संवेदनशील शासन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल…
CG : बाप-बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या, जताई जा रही यह आशंका
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बाप-बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश…
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ छत्तीसगढ़ का सामूहिक विवाह
6,412 जोड़ों के साथ सामाजिक समरसता के साथ ऐतिहासिक मिसाल रायपुर, 16 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ ने…
अवंती बाई चौक से शीतला कॉम्प्लेक्स तक बनेगी भव्य कैनाल रोड, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
भिलाई नगर। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यातायात को सुगम बनाने की दिशा…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायपुर 16 मार्च 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान…
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! पारा 40 पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले 24 घंटों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है, साथ ही गरज-चमक के साथ वज्रपात और बहुत हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है और कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं जशपुर जिले के लिए मौसम विभाग ने सुबह 07:19 बजे से 10:19 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।